JanjgirChampa Attack : चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुरानी रंजिश के चलते दिया अंजाम, बाइक और चाकू जब्त

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी अजय तिवारी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चाकू, घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है.

 



पुलिस के अनुसार, धाराशिव गांव निवासी छविराम पटेल, चावल लेने सोसायटी जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपी अजय तिवारी बाइक से पहुंचा और छबिराम पटेल का रास्ता रोक दिया. फिर पुरानी रंजिश के चलते उससे गाली-गलौज की और इसके बाद उसके गले में चाकू से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 294, 506, 324, 307 और आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध कायम किया और आरोपी अजय तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!