JanjgirChampa : हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे और नतनिन कि मौत, गम्भीर महिला रेफर, 3 लोगों की मौत के बाद मौके पर तनाव, आक्रोशित लोगों ने शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम किया, SDM, 2 DSP और कई थाना प्रभारी मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के आरसमेटा मोड़ पर हाइवा ने बाइक सवारों को कुचल दिया. हादसे में पिता रामकुमार कश्यप, बेटे चंद्रप्रकाश और 3 साल की नतनिन आशा की मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे में बाइक में सवार महिला सतरूपा को गम्भीर चोट आई है, जिसे पामगढ़ अस्प्ताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया है और घटनाकारित हाइवा को निरुद्ध कर लिया है.



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

इधर, हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने घटनास्थल आरसमेटा मोड़ पर चक्काजाम कर दिया है. मौके पर तनाव की सूचना के बाद पामगढ़ एसडीएम, 2 DSP और 4 थाना प्रभारी समेत पुलिस बल तैनात है. आक्रोशित लोगों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. पुलिस द्वारा समझाइश दी जा रही है, लेकिन मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ग्रामीण मंडल अकलतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी हुई शामिल

error: Content is protected !!