JanjgirChampa Big News : मन में थी बर्थडे की खुशी, फिर खूनी पहिए ने छीन ली खुशियां, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, जन्मदिन पर ही 3 साल की मासूम ने ली अंतिम सांसें, आक्रोशित लोगों का चक्काजाम जारी…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के आरसमेटा मोड़ पर हाइवा ने बाइक सवारों को कुचल दिया. हादसे में कोनारगांव के पिता रामकुमार कश्यप, बेटे चंद्रप्रकाश और 3 साल की नतनिन आशा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में बाइक में सवार महिला सतरूपा को गम्भीर चोट आई थी, जिसे पामगढ़ अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान बिलासपुर में मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया है और घटनाकारित हाइवा को निरुद्ध कर लिया है. ये लोग बाइक से एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने परसदा गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. बड़ी बात है कि 3 साल की बच्ची का आज जन्मदिन था. इस तरह जो खुशियां थीं, वह एक ही झटके में छीन गई और खूनी पहिए ने एक ही परिवार के 4 लोगों की जान ले ली.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

इधर, हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने घटनास्थल आरसमेटा मोड़ पर चक्काजाम कर दिया है. मौके पर तनाव की सूचना के बाद पामगढ़ एसडीएम, 2 DSP और 4 थाना प्रभारी समेत पुलिस बल तैनात है. आक्रोशित लोगों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. पुलिस द्वारा समझाइश दी जा रही है, लेकिन मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है. दूसरी ओर, अब मुलमुला थाना के सामने लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. इस तरह 4-5 घण्टे से तनाव बढ़ा हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!