Korba Arrest : गली में तलवार लहराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

कोरबा. करतला पुलिस ने नवाडीह गांव की गली में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ़्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.



पुलिस के मुताबिक, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली की नवाडीह निवासी बुधराम जाहिरे के द्वारा अपने गांव की गली में लोहे के कत्ता नुमा तलवार को लहराकर लोगों पर भय दिखाया जा रहा है. इस पर करतला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम नवाडीह से आरोपी बुधराम जाहीरे को लोहे के कत्तानुमा तलवार के साथ पकड़ा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

मामले में करतला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत गिरफ़्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

error: Content is protected !!