Korba News : पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर उत्कृष्ट कार्य करने पर चैतमा चौकी प्रभारी को प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र

कोरबा. जिले में अपराधों पर नज़र रखने के लिए नए सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं अपडेट करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा चैतमा चौकी प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.



पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन पर जिले में अपराधों पर नज़र रखने नए सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं अपडेट करने के निर्देश दिए. इस विषय पर ग्रामीण क्षेत्र चैतमा में व्यापारियों जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों के साथ बैठक ली गई.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई और चौकी क्षेत्र में कैमरा अपडेट करने एवं वारंट तामिली में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा चैतमा चौकी प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

error: Content is protected !!