Korba News : कुसमुंडा खदान में पूर्ण रूप से दोपहिया वाहन की एंट्री पर लगाम लगी, SECL कुसमुंडा की सराहनीय पहल

कोरबा. SECL कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा खदान सुरक्षा के संबंध में बहुत ही सराहनीय पहल की गौ है, जो खदान की सुरक्षा को देखते हुए नियमानुसार उचित भी है. आए दिन दो पहिया वाहन से किसी न किसी कारण दुर्घटना होने की अधिक संभावना बनी रहती थी, लेकिन एक सप्ताह से कुसमुंडा खदान में पूर्ण रूप से दोपहिया वाहन की एंट्री पर लगाम लगाकर, SECL कुसमुंडा क्षेत्र एवं नीलकंठ कंपनी ने सराहनीय कार्य किए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Thief Arrest : ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारने पर रची चोरी की साजिश, सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात और कार जब्त...पूरी खबर पढ़िए...

लेकिन, कुछ कमियां जैसे- ठेका कंपनी ( मेंसर्स नीलकंठ इन्फ्रा माइनिंग लिमिटेड) अपने-अपने कर्मचारियों को निर्धारित स्थल से कार्य स्थल तक लाने एवं ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था की गई है. और साफ हिदायत दी गई है कि, कोई भी व्यक्ति वाहन के गेट के पास लटक कर न आये.

इसलिए, इस सराहनीय निर्णय में सभी ठेका कंपनियों के कर्मचारी प्रबंधक और कंपनी को धन्यवाद दे रही है, खदान क्षेत्र में दो पहिया वाहन वर्जित की आदेश विलम्ब से ही सही परंतु निश्चिन्त ही दो पहिया वाहन के प्रवेश पर पूर्णता रोक लगा दी गई है, जिससे रोजाना जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे कर्मचारियों को अब राहत मिल गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, अकलतरा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!