Sakti Arrest : शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर हेड कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, फरार 1 अन्य आरोपी की तलाश जारी

सक्ती. सक्ती के वार्ड नं 1 में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर हेड कॉन्स्टेबल संजीव शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पिंटू सहिस को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पिंटू सहिस के खिलाफ IPC की धारा 186 294, 323, 332-, 34, 353, 506 के तहत कार्रवाई की है. वहीं एक अन्य आरोपी रोशन सहिस फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

दरअसल, सक्ती थाना के हेड कांस्टेबल संजीव शर्मा, स्थायी वारंटी को पकड़ने गए थे. उसी समय स्थायी वारंटी रोशन सहिस, पिंटू सहिस, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी देने लगे.

इसके बाद सक्ती पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी पिंटू सहिस को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं एक अन्य आरोपी रोशन सहिस फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!