Sakti Loot Arrest : गले में चाकू अड़ाकर मोबाइल और रुपये लूटने वाले आरोपी को चंद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 मोबाइल, नगदी रकम 4 हजार 560 रूपये, चाकू और लूट में प्रयुक्त बाइक जब्त

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने गले में चाकू अड़ाकर रुपये और मोबाइल की लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 नग मोबाइल, नगदी रकम 4 हजार 560 रुपये, चाकू और लूट करने में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



चंद्रपुर पुलिस के मुताबिक, मुकेश भोय ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह मालवाहक गाड़ी चलाता है और गाड़ी में चंद्रपुर गया था. इसी दौरान एक व्यक्ति पीड़ित मुकेश भोय के पास गया और उसके गले में चाकू अड़ाकर रुपये और 3 नग मोबाइल को छीन कर ले गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

पुलिस ने पीड़ित मुकेश भोय के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इधर, पुलिस ने गले में चाकू अड़ाकर लूट करने वाले आरोपी ठाकुरदास वैष्णव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन. एल. राठिया, सउनि नवागौटिया जोशिला, लखपति प्रधान, प्रआर संदीप साहु, प्रआर विनोद सिंह कंवर, प्रआर रामनारायण राठौर, आर. सुभाष कटकवार, आर. पवन कुमार सान्डे, आर विजय कुमार जोल्हे का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!