शरीर का सबसे गंदा हिस्सा कौन सा है? घंटों नहाने के बाद भी नहीं होता साफ, रहते हैं हज़ारों बैक्टीरिया …

हमारे शरीर का एक हिस्सा ऐसा है जहां अरबों बैक्टीरिया रहते हैं, यह सबसे ज्यादा बदबूदार और गंदा है. दिलचस्प ये भी है कि लाख सफाई रखने के बाद भी इसे कोई भी स्वच्छ नहीं रख सकता. चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन सा बॉडी पार्ट है, जहां सबसे ज्यादा गंदगी रहती है.

 



 

 

 

1. हम भले ही सही खान-पान करें या सबसे अच्छे दिखें, लेकिन अगर हम अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इसका लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. लोग रोजाना स्नान करते हैं और अपने शरीर और बालों को साफ रखने के लिए साबुन, बॉडी वॉश और शैम्पू का उपयोग करते हैं, शरीर का एक हिस्सा ऐसा भी है जिसे हम में से कई लोग शरीर को साफ करते समय नजरअंदाज कर देते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

2. कई बार तो साफ करने के बाद भी इंसान के शरीर में एक ऐसी जगह है, जो गंदी रह जाती है. सभी अंगों का ख्याल रखने के बावजूद हर कोई इस अंग के बारे में भूल जाता है. शरीर के इस भाग में अरबों बैक्टीरिया रहते हैं. क्या आप इसके बारे में जानते हैं?

 

 

 

3. रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययन में पाया गया कि अकेले हमारी नाभि में 2,368 तरह के बैक्टीरिया होते हैं. इनमें भी 1,458 प्रजातियां वैज्ञानिकों के लिए नई हैं. यहां पर सबसे ज्यादा पसीना आता है, इसे साफ करना भी आसान नहीं होता है क्योंकि ये खोखली है. यही वजह है कि इस हिस्से से बदबू आती है और यहां बैक्टीरिया पनपते हैं.

 

 

 

4. विज्ञान कहता है कि नाभि वास्तव में शरीर का एक घाव है. यह घाव तब बनता है जब जन्म के दौरान बच्चा मां से अलग हो जाता है. नाभि कुंडली अधिकतर अंदर की ओर होती है. शायद ही किसी की गर्भनाल बाहर की ओर हो और अगर ऐसा होता है, तो उसका भी नुकसान होता है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

5. टोरंटो में डीएलके कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी और लेजर क्लिनिक के त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, नाभि बैक्टीरिया के लिए एक आदर्श प्रजनन स्थल है. अगर आपका वजन अधिक है, टाइप 2 मधुमेह है या नाभि में छेद है. नाभि को साफ करने के लिए वॉशक्लॉथ का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो गर्म पानी और सोप वॉटर में डुबोकर काम में लाया जाए.

 

 

 

6. डॉक्टर चेतावनी दे रहे हैं, अगर कभी नाभि में खुजली हो, नाभि लाल हो जाए, दर्द हो, दुर्गंध आए तो सावधान हो जाएं. ज़रूरी है किसी भी तरह के इंफेक्शन के बढ़ने से पहले डॉक्टरों से सलाह ली जाए.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!