Sakti Arrest : रूम में सो रही नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले जीजा-साला गिरफ्तार, डभरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी साला-जीजा खिलेंद्र जोल्हे, हीरालाल अजय उर्फ हीरा को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी साला-जीजा को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 354, 458, 323, 509, 34 एवं पॉक्सो एक्ट 7, 8 के तहत जुर्म दर्ज किया है. मुख्य आरोपी खिलेंद्र जोल्हे, कुलबा गांव फगुरम चौकी क्षेत्र का और हीरालाल अजय उर्फ हीरा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

दरअसल, नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर में सो रही थी. उसी समय खिलेंद्र जोल्हे, उसके कमरे में आकर छेड़छाड़ करने लगा. नाबालिग के चिल्लाने पर बगल रूम में सो रही उसकी मां-बहन बीच-बचाव करने आई. इस पर आरोपी खिलेंद्र और हीरालाल ने मारपीट की. आरोपी साला-जीजा दीवार कूदकर भाग गए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए डभरा पुलिस ने मुख्य आरोपी साले खिलेंद्र जोल्हे और जीजा हीरालाल अजय उर्फ हीरा को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इस कार्रवाई में डभरा थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रहास सिन्हा, सउनी भोलेनाथ तिवारी एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा.

error: Content is protected !!