JanjgirChampa Arrest : धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 296ए, 153 बी, 120 बी, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों ने सरकारी जमीन पर अवैध बेजाकब्जा कर रहा है और बेजा कब्जा ना टूटे इसके लिए जैतखंभ की स्थापना कर दिया था.

 



दरअसल, अमोरा गांव के रहने वाले सुरेंद्र लहरे ने रिपोर्ट लिखाई कि शिवरीनारायण में सोशल मीडिया के माध्यम से जैतखंभ में लगे झंडे को भगवा रंग के झंडे से बदलने की खबर वायरल की गई है. इसके बाद मौके पर टीम पहुंची तो पाया कि शिवरीनारायण के ओमप्रकाश कश्यप उर्फ भगत ने स्वामी आत्मानन्द स्कूल के पीछे अवैध कब्जा कर मकान बना रखा है. उसी से लगा अन्य जमीन पर अपने साथियों के लिए ऑफिस बनवाने की प्लानिंग की थी, लेकिन राजस्व विभाग ने अवैध कब्जा को हटाने कहा.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

इसलिए धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाया गया है. सबसे बड़ी बात यह भी है कि राजस्व विभाग अवैध कब्जा को ना तोड़े, इसके लिए आरोपी ओमप्रकाश कश्यप, अपने साथियों के साथ मिलकर 2 दिन पहले गुपचुप तरीके से जैतखंभ की स्थापना कर सफेद झंडा लगा दिया था, ताकि ओमप्रकाश कश्यप का अवैध कब्जा बरकरार रहे. बाद में वहां भगवा झंडा लगा दिया था. मामले में पुलिस ने तीन आरोपी ओमप्रकाश कश्यप, शिवशंकर यादव, संजू चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों आरोपीको गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!