Korba Big News : शादी का झांसा देकर युवती का किया था शारीरिक शोषण, युवक करने वाला था दूसरी लड़की से शादी, बारात से पहले मंडप से युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

कोरबा. रामपुर में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला युवक नन्दलाल, अन्य जगह शादी करने बारात जाने वाला था, तभी युवती की रिपोर्ट पर सिविल लाइन की पुलिस ने आरोपी युवक नंदलाल को गिरफ्तार किया है. युवक का युवती से 2 वर्षों से प्रेम सम्बंध था और युवक ने शादी का झांसा देकर गर्भपात भी कराया था. रिपोर्ट पर सिविल लाइन की पुलिस ने आईपीसी की धारा 376(2)N, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

बताया जा रहा है कि युवक नन्दलाल की हल्दी थी और बारात जाने वाला था. इसी बीच सिविल लाइन की पुलिस, युवक को शादी के मंडप से पुलिस थाने लेकर आई. युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि युवक नन्दलाल सक्ती जिले का रहने वाला है, जो रामपुर में किराये पर रहता है और युवती से 2 वर्षो से प्रेम प्रसंग के बाद भी युवक, दूसरी लड़की से शादी कर रहा था. इसपर युवती को सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : रेत का अवैध परिवहन रोकने गई राजस्व टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, ट्रैक्टर के मालिक और ड्राइवर को भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!