Korba Arrest : सूदखोरी कर आत्महत्या के लिए विवश करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, SP से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, इन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तारी…

कोरबा. कुसमुंडा थाना क्षेत्र में सूदखोरी कर आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपी मोहम्मद इरफान और मोहम्मद ताजुद्दीन को पुलिस ने धारा 384, 34 एवं ऋणियों का संरक्षण अधिनियम की धारा 04 के तहत गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार 1 आरोपी मोहम्मद इरफान, बिलासपुर तो दूसरा आरोपी मोहम्मद ताजुद्दीन, कुसमुंडा का रहने वाला है.

 



कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में सूदखोरी करके आत्महत्या के लिए विवश करने की घटना सामने आई है. कमलेश्वर राठिया ने एसपी सिद्धार्थ तिवारी से मामले की शिकायत की थी. मामले में एसपी के संज्ञान के बाद कुसमुंडा पुलिस ने टीम गठित कर मोहम्मद इरफान और मुहम्मद ताजुद्दीन को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!