Rent A Girlfriend: राजधानी में किराए पर मिल रही गर्लफ्रेंड, 1500 रुपए से शुरू है ऑफर, 10000 रुपए देकर दो दिन तक कर सकेंगे ये काम

नई दिल्ली. भारत जैसे कई विकासशील देशों में मिडिल क्लास लोगों की जिंदगी किराए के मकान और किस्त भरने में चली जाती है। आम आदमी घर, गाड़ी, कपडे, एसी, बर्तन, गद्दे जैसे छोटे-बड़े जरूरत की चीजें किराए पर लेकर अपना काम चलाता है या तो उसे अपनी जरूरते पूरी करने के लिए किस्त में सामान खरीदना पड़ता है। लेकिन इस बीच दिल्ली की एक युवती किराए पर ऐसी सुविधा उपलब्ध करा रही है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। युवती ने अपने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट किया है।



दरअसल दिल्ली की एक युवती ने किराए पर गर्लफ्रेंड उपलब्ध कराने की बात कही है। हैरानी की बात ये है कि किराए के गर्लफ्रेंड की शुरुआती कीमत महज 1500 रुपए है। वहीं, युवती के अधिकतम 10000 रुपए तक की अलग-अलग स्कीम है। दिव्या का कहना है कि यदि आप सिंगल हैं और किसी लड़की के साथ डेट पर जाना चाहते हैं तो वह चलने को तैयार है, बस आपको इसके लिए रेंट देना होगा।

इसे भी पढ़े -  सबसे किफायती टर्बो-पेट्रोल कारें: Tata Nexon से Skoda Kylaq तक, देखें टॉप 5 लिस्ट

वायरल गर्ल ने जो रेट लिस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है उसके मुताबिक, चिल कॉफी डेट के लिए 1500 रुपए देने होंगे तो नॉर्मल डेट (डिनर एंड मूवी) के लिए आपको 2 हजार रुपए चुकाने होंगे। परिवार से भी मिलवाया तो 3000 रुपए खर्च करने होंगे। किसी इवेंट में साथी बनाकर ले जाना है तो 3500 रुपए। बाइक डेट (हाथ पकड़ना आदि) के लिए 4000 रुपए रेंट है। डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करेंगे तो 6 हजार रुपए देने होंगे। एडवेंचर डेट के लिए 5 हजार, घर पर साथ में कूकिंग के लिए 3500, शॉपिंग वाली डेट के लिए 4500 और वीकेंड पर दो दिन तक साथ घूमने के लिए 10000 रुपए किराया तय किया है।

इसे भी पढ़े -  Google ने रिलीज किया Android 17 Beta 2 अपडेट, नए फीचर्स के साथ सेफ्टी का रखा ध्यान

युवती का वीडिया वायरल होने के बाद लोग उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘यह सोच रही है कि जापान में है।’ कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि बाथरूम और बर्तन धोने के लिए कितने देने होंगे। रील अब इंस्टाग्राम के अलावा एक्स पर भी वायरल है। कई लोगों ने स्कैम की आशंका जाहिर की तो किसी ने इसे हनी ट्रैप बताया।

बता दें कि चीन और जापान में किराए पर गर्लफ्रेंड लेने का क्रेज ताबड़तोड़ बढ़ रहा है। इस बिजनेस के लांच होते ही ग्राहकों की लाइन लग गई और इतना ही नहीं लोग मुंह मांगी कीमत देने के लिए भी तैयार हैं। ‘गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड ऑन रेंट’ मतलब आप कुछ देर के लिए इमोशनल इंटीमेसी का अनुभव लेने के लिए लड़के या लड़की को किराए पर ले सकते हैं। अब आपको किसी को इंप्रेस करने लिए उससे रोमांटिक बातें नहीं करनी है, किसी को समझने के लिए अपना बेशकीमती समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है, और ना ही आपको अपने लुक के वजह से किसी भी तरह का रिजेक्शन हैंडल करना है। लेकिन शर्त है, कि आपके पास अथाह पैसा होना चाहिए, क्योंकि किराए पर गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड लेने के लिए आपको घंटे के हिसाब से हजारों खर्च करना पड़ेगा। और यदि इतना पैसा नहीं है, तो फिर आपके पास डेटिंग के नेचुरल प्रोसेस से गुजरने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

error: Content is protected !!