YouTube Playables: फ्री में खेल सकेंगे GTA सहित 75 से ज्यादा गेम्स, नए फीचर के साथ होगा बहुत कुछ खास

नई दिल्ली। गूगल की जानी मानी स्ट्रीमिंग सेवा YouTube ने अपने कस्टमर्स के लिए Youtube playable का विस्तार कर दिया है। YouTube ने बीते मंगलवार यानी 28 मई को अपने Playables फीचर को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की है।



आपको बता दें कि यह पहले केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध था। ये फीचर यूजर्स, को बिना किसी डाउनलोड के गेम का कलेक्शन देता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

YouTube Playables में खास अपडेट
जानकारी के लिए बता दें कि Playables को पहली बार नवंबर 2023 में 30 आर्केड गेम के साथ पेश किया गया था। इसके अलावा यह 28 मार्च तक चुनिंदा बाजारों में केवल YouTube प्रीमियम ग्राहकों के लिए उपलब्ध था।
अब Google के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने सभी यूजर्स के लिए यह सुविधा शुरू की है, जिससे सभी यूजर्स लिए फ्री-टू-प्ले गेम का कलेक्शन प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के बिना मिलता है।

इसे भी पढ़े -  नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें पिछले महीने का रिपोर्ट कार्ड, किसे मिली Top 5 में जगह

शुरू हुआ रोलआउट
कंपनी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि YouTube Playables को कई प्लेटफॉर्म पर सभी यूजर्स के लिए एक्सपेंड किया जा रहा है। ये फ्री गेम का एक संग्रह है जिसे आप सीधे प्लेटफॉर्म पर खेल सकते हैं।

YouTube यूजर अब Playables सेक्शन के माध्यम से लगभग 75 टॉपिक तक एक्सेस पा सकते हैं, जिसके लिए YouTube प्रीमियम की जरुरत नहीं होगी।
ये रोलआउट चरणबद्ध तरीके से होगा। फिलहाल ये टैब अभी वेबसाइट के साथ-साथ Android और iOS पर नेविगेशन मेनू पर दिखाई नहीं दे रहा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजयुमो युवा नेता चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भेंटकर दी बधाई, ऐतिहासिक विधेयक "धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026" पारित होने पर की मुलाकात

YouTube Playables पर है ये गेम
आप YouTube पर फ्री में गेम खेलने के लिए Android या iOS डिवाइस पर ऐप लॉन्च करें या वेब पर YouTube वेबसाइट पर जाएं। Playables सेक्शन एक्सप्लोर मेनू में मिलता है।

YouTube का कहना है कि Playables में वर्तमान में 75 से ज्यादा गेम हैं, जिनमें Angry Birds Showdown, Words of Wonders, Cut the Rope, Tomb of the Mask और Trivia Crack जैसे ‘हल्के, मनोरंजक गेम’ शामिल हैं।

YouTube उन कई वीडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक है, जिसने अपने खुद के गेम का कलेक्शन लॉन्च किया है। अब इसमें Grand Theft Auto: The Trilogy – The Definitive Edition, Stranger Things 3: The Game और Football Manager 2024 Mobile जैसे ऑफर हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

error: Content is protected !!