CG News : तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब…प्रदेश में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण, खुद भी भर सकते हैं ऑनलाइन

रायपुर: मोदी सरकार ने साल 2027 में देशभर में जनगणना करवाने का फैसला लिया है। ये भारत की 16वीं जनगणना होगी, जिसकी छत्तीसगढ़ में 16 अप्रैल शुरुआत होने वाली है। पहले चरण में 16 अप्रैल से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, 1 से 30 मई तक सर्वेयर घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। जनगणना जागरूकता को लेकर छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से अहम जानकारी साझा की है। इस दौरान नागरिक पंजीकरण निदेशक कार्तिकेय गोयल भी मौजूद रहे।

 



16 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में स्व-गणना की शुरुआत
मीडिया को संबोधित करते हुए मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया कि 16 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत होगी। स्व-गणना के लिए se.cencus.gov.in जाकर फार्म भरा जा सकेगा। इस दौरान लोगों से 33 प्रश्न पूछा जाएगा, जिसका जवाब स्व-गणना के साथ-साथ सर्वेयर के भी देना होगा। जनगणना 2027 के लिए पूछे जाने वाले 33 सवालों में मकानों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए दी जा रही सभी जानकारियां गुप्त रखी जाएगी, साथ ही जनगणना का डाटा टैक्स, पुलिस या अन्य जांच में उपयोग नहीं होगा

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

1 से 30 मई तक सर्वेयर घर-घर जनगणना
उन्होंने आगे बताया कि जनगणना का डाटा बेहतर योजना बनाने के लिए होता है। जनगणना 2027 के लिए 62 हज़ार 5 सौ अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के दौरान एक आईडी जनरेट होगा, जिसे सर्वेयर को दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि स्व-गणना ऐच्छिक है, अनिवार्य नहीं है।

जनगणना 2027 के लिए 33 प्रश्न
भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
जनगणना मकान नंबर
जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
जनगणना मकान के उपयोग
जनगणना मकान की हालत
परिवार क्रमांक
परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
परिवार के मुखिया का नाम
परिवार के मुखिया का लिंग
क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

मकान के स्वामित्व की स्थिति

परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या

परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
पेयजल का मुख्य स्रोत
पेयजल स्रोत की उपलब्धता
प्रकाश का मुख्य स्रोत
शौचालय की सुलभता
शौचालय का प्रकार
गंदे पानी की निकासी
स्नानगृह की उपलब्धता
रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
रेडियो/ट्रांजिस्टर
टेलीविजन
इंटरनेट सुविधा
लैपटॉप/कंप्यूटर
टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन
साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
कार/जीप/वैन
परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संसूचना के लिए)

इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!