छत्तीसगढ़ में उल्टा बहता पानी का रहस्यमयी जगह.. जाने कहां है यह जगह..

घूमने के शौकीन लोग अक्सर छुट्टियां मिलते ही घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ भी अब धीर-धीरे पर्यटकों के बीच फेमस हो रहा है। वैसे तो छत्तीसगढ़ में घूमने के लिहाज से कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

 



 

 

 

बता दें कि इस शहर में एक ऐसी जगह भी है, जो पर्यटकों के बीच काफी तेजी से फेमस हुई है। इस जगह की खासियत यह है कि यहां पर उल्टा पानी बहता है।

 

 

दरअसल, छत्तीसगढ़ की इस जगह पर फ्लो के विपरीत पानी बहता है। इस रहस्यमयी नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको छत्तीसगढ़ की इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस अद्भुत स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

यहां बहता है उल्टा पानी
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की पहाड़ी में मैनपाट बसा है। इसको यहां के शिमला के तौर पर भी जाना जाता है। मैनपाट पर्यटकों के बीच हिल स्टेशन के तौर पर काफी ज्यादा फेमस हो गया है। वहीं इस जगह के फेमस होने मुख्य कारण यहां पर बहने वाला उल्टा पानी है।
मैनपाट समुद्र तल से 3300 फीट की ऊंचाई पर बसा है। यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। घने जंगलों के बीच बिसरपानी गांव स्थित है। यह गांव विपरीत बहने वाले पानी के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

 

जिस तरफ ढलान होती है, पानी उस तरफ बहने की बजाय उल्टी दिशा में बहता है। इस स्थान पर मौजूद एक आम के पेड़ के पास स्थित भूगर्भ में से यह पानी निकलता है। उल्टे पानी का उद्गम स्थान इस भूगर्भ को ही माना जाता है। nm 22
शुरूआत में जब पानी निकलता है, तो यह दिशा के साथ ही बहता है। लेकिन 20-25 मीटर आगे तक पहने के बाद पाऩी 100 मीटर तक ढलान के ऊपर चढ़ता दिखाई देता है। बता दें कि यह कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि गांव की भौगोलिक परिस्थिति की वजह से ऐसा होता है।
हालांकि इस जगह पर पर्यटकों की भारी संख्या में भीड़ लगी रहती है। यहां पर लोग दूर-दूर से पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। ऐसे में आप भी यहां आकर इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!