Baheradih Plant Problem : ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित होने फैक्ट्री को गांव से हटाने कलेक्टर ने दिए एसडीएम को जांच के आदेश, कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में शिकायत करने पहुंचे केंद्रीय श्रमिक संगठन के जिलाध्यक्ष

जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित होने वाली फैक्ट्री को गांव से तत्काल हटाने की मांग को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठन के जिलाध्यक्ष कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में शिकायत करने पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा मामले की बार बार शिकायत मिलने से नाराज कलेक्टर ने मामले की गंभीरतापूर्वक जांच के आदेश चाम्पा एसडीएम को दिया है. अब देखना यह होगा कि ग्राम बहेराडीह में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री को गांव से हटाया जाता है या नहीं.

 



मामला चाम्पा शहर से लगा हुआ बहेराडीह गांव का है, जहां रिहायशी इलाके में सालों से संचालित फैक्ट्री के प्रदूषण से ग्रामीण भारी परेशान हैं और यहां कार्यरत दर्जनों मजदूरों की मौत प्रदूषण जनित खतरनाक बीमारी टीबी और सिलिकोसिस से हो चुका है. शिकायतकर्ता केंद्रीय श्रमिक संगठन के जिलाध्यक्ष चुड़ामणि राठौर ने बताया कि गांव में बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री को एक बार विद्युत विच्छेदन और सील करने के बाद पुनः दोबारा फैक्ट्री का रिहायशी इलाके में संचालन की अनुमति मिलने पर बहेराडीह गांव के ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

प्रदूषण के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायत वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से शिकायत की है. इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों का समर्थन करते हुए केंद्रीय श्रमिक संगठन के जिलाध्यक्ष चुड़ामणि राठौर ने भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

फिर बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने 5 जून को बहेराडीह गांव के बीच चौराहे में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण मंडल को कुम्भकर्णीय नींद से जगाने नगाड़ा बजाया था. इस आंदोलन में 13 गांव के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिल्लाएं समर्थन में उतर आए, लेकिन अब ग्रामीणों के उग्र आंदोलन की तैयारी की भनक लगते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

प्रधानमंत्री कार्यालय से शिकायतकर्ता को फिर से आया फोन
शिकायतकर्ता वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव को सोमवार शाम 5 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली से दोबारा फोन आया कि फैक्ट्री के विरुद्ध किये गए 11 बिंदुओं की शिकायत पर कार्रवाई विवरण का अवलोकन कर अपना रिप्लाई देने कहा गया है. इस पर शिकायतकर्ता ने कल 11 जून को दोपहर 2 बजे तक रिप्लाई भेजने की बात कही है.

error: Content is protected !!