Big Road Accident : अनियंत्रित होकर बारातियों से भरी पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 10 की मौके पर मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल

राजगढ़ः मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे हुए है।



मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक राजस्थान के झालवाड़ के रहने वाले हैं। सभी लोग एक ट्रैक्टर में सवार होकर मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बाराती बनकर आए थे। रात के अंधेरे में जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली मप्र की सीमा पीपलोदी के पास पहुंचे तो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना की है।

इसे भी पढ़े -  रोजाना 2 घंटे कम टीवी देखने से 43% तक घट सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में खुलासा

घटना स्थल पर जमा हुई भीड़
घटना की जानकारी लगने पर घटना स्थल पर भी आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमना शुरू हो गई थी। जेसीबी की मदद से ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके अलावा उन्हें एंबूलेंसों में रखवाकर रवाना करवाने में मदद की। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर ही जमा रही। वह लगातार पुलिस, प्रशासन का सहयोग करते हुए शवों व घायलों को रवाना करने में जुटे हुए थे।

इसे भी पढ़े -  सिर्फ एक साल स्‍कूल गए और लिख डाला अमेरिका का इतिहास, पढ़िए अब्राहम लिंकन की अनसुनी प्रेरक कहानी

error: Content is protected !!