By-Election: ECI ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का किया एलान, 10 जुलाई को होगा मतदान

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 13 विधानसभा क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। चुनाव 10 जुलाई को होंगे और मतगणना 13 जुलाई को होगी। चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी है।

 



यह उपचुनाव 10 जुलाई को बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून होगी। नामांकन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई है। वोटिंग 10 जुलाई को होगी और नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

मध्‍य प्रदेश से अमरवाड़ा की सीट के साथ इन सभी सीटों पर उपचुनाव होगा। एमपी विधानसभा क्रमांक 123 की यह सीट कमलेश प्रताप शाह के इस्‍तीफे के बाद से रिक्‍त है। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक कमलेश शाह ने पिछले दिनों इस्‍तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। इसके बाद से यह सीट खाली घोषित कर दी गई थी। आइए जानते है किस राज्य की किस सीट पर होगा चुनाव।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

error: Content is protected !!