CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 जून को राजधानी सहित इस जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जानिए… पूरा शेड्यूल…

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 16 जून को राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री श्री साय 16 जून को सुबह 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 4थीं वाहिनी छ.स.बल माना, रायपुर पहुंचेंगे और वहां 9.30 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

मुख्यमंत्री श्री साय इसके पश्चात पूर्वान्ह 11.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.40 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई, जिला दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय वहां अग्रसेन भवन दुर्ग में 11.45 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात दोपहर 12.50 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई से प्रस्थान कर 1.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!