CG Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानें आपके जिले में कब होगी बारिश

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से शाम होते ही बादल छा रहे हैं और जमकर बारिश हो रही है। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर भी ख़ुशी ला दी है। वहीं, मुसम विभाग ने लोगों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना जताई है।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की मानें तो आज नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, कांकेर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जबकि कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कवर्धा, रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार में भी बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ग्रामीण मंडल अकलतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी हुई शामिल

मानसून ने पकड़ी रफ़्तार
मौसम विभाग ने बताया कि अब मानसून की गतिविधियों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है कि आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Suspend : SI को निलंबित किया गया, SP ने की कार्रवाई, ये है मामला, देखिए आदेश...

error: Content is protected !!