CG Weather News : छत्तीसगढ़ में अब पड़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड, 5 दिनों में इतने डिग्री गिरेगा पारा, जानिए कहां पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है। बताया गया कि अगले 5 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान सरगुजा में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 



मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका के रूप में उपस्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वातावरण में नमी का स्तर लगातार घट रहा है और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को मौत के घाट उतारा, शराब पीकर मारपीट करने से परेशान था पिता, आरोपी पिता ने थाना में सरेंडर किया...

इसका असर तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट हो रही है। आने वाले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

शनिवार को कुछ ऐसा रहा तापमान
शनिवार को प्रदेश में सरगुजा सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में 17.1, दुर्ग में 14, सूरजपुर में 11.3, कोरबा में 14.1, कोरिया में 12, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 12, राजनांदगांव में 16, 14 बालोद में 15.3, कांकेर में 18.6, बस्तर में 17.6, दंतेवाड़ा में 18.1 तापमान दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को मौत के घाट उतारा, शराब पीकर मारपीट करने से परेशान था पिता, आरोपी पिता ने थाना में सरेंडर किया...

Related posts:

error: Content is protected !!