CGBSE Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा दोबारा होगी, ड्यूल एग्जाम सिस्टम इसी सत्र से लागू…पढ़िए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं (Board Exam) का आयोजन करेगा. सीबीएसई अगले सत्र से दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करेगा. वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड इसी सत्र यानी 2024-2025 से साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है. बता दें कि पिछले साल केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के न्यू कैरिकुलम फ्रेमवर्क के तहत साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की बात कही थी. केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में एक समारोह के दौरान अगले साल से बोर्ड परीक्षाओं के साल में दो बार आयोजित करने पर अपनी मुहर लगाई थी. इसके बाद सीजीबीएसई द्वारा साल में दो बार छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने का ऐलान किया था. ताजा अपडेट है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड इसी सत्र से दोबारा बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने इस सत्र से दोहरी परीक्षा प्रणाली ( Dual Exam System) को लागू करेगा.

 



कौन कर सकता है अप्लाई
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के जिन छात्रों ने पहली बार की बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, केवल वे ही दूसरी बार की बोर्ड परीक्षा में भाग ले सकेंगे. हालांकि दूसरी बार बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म पहली बार के बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के बाद जारी किए जाएंगे. पहली बार की बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों का सप्लीमेंट्री रिजल्ट है या जो फेल हो गए हैं या फिर वे छात्र जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे छत्तीसगढ़ ड्यूल एग्जाम सिस्टम के तहत अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा किन्हीं कारणों से पहली बार की बोर्ड परीक्षा देने में असफल रह गए छात्र दूसरी बार की बोर्ड परीक्षा में भी भाग ले सकते हैं. छात्रों का फाइनल बोर्ड रिजल्ट दोनों बोर्ड परीक्षाओं में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

दूसरी बार जून में होगी बोर्ड परीक्षा 
छत्तीसगढ़ बोर्ड अब हर साल दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा.एक बार फरवरी-मार्च महीने में और दूसरी बार जून में होगी. जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा नहीं दे पाते हैं या फिर सप्लीमेंट्री परीक्षा में असफल हो जाते हैं या जो पहली बार बोर्ड परीक्षा में चूक जाते हैं, वे सीजीबीएसई की दोबारा बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर अपना एक साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं. जो छात्र दो विषय या जिन्हें पहली बार बोर्ड परीक्षा में सप्लीमेंट्री मिला है, वे छत्तीसगढ़ बोर्ड की दुबारा होने वाली बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

9 जून तक मांगे सुझाव
शुरुआत में अटकलें लगाई जा रही थीं कि सीजीबीएसई अगले सत्र यानी 2025-26 से ड्यूल एग्जाम सिस्टम लागू करेगा. लेकिन राज्य शिक्षा विभाग ने इसे 2024-25 सत्र से ही लागू करने का फैसला किया है. बोर्ड के ड्यूल एग्जाम सिस्टम के जरिए छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्रों के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा दोबारा देने का मौका मिलेगा और वे अपने मार्क्स में सुधार कर सकेंगे. छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इस संबंध में स्टूडेंट और पैरेंट्स से 9 जून तक सुझाव मांगे हैं.

40 हजार से अधिक सप्लीमेंट्री रिजल्ट 
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम पिछले महीने घोषित किया है. इस साल छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 में 75.61% छात्र पास हुए हैं. वहीं कंपार्टमेंट मिलने वाले छात्रों की संख्या भी कुछ कम नहीं है. इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वी में 19,012 और सीजी कक्षा 12वीं में 22, 232 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!