CGPSC Mains Exam 2024: सीजीपीएससी मेंस एग्जाम की तारीख को लेकर आयी बड़ी जानकारी, जानें कब होगी परीक्षा

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा (मेंस) 24 जून से ही शुरू होगी। इसकी तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा। यह परीक्षा 27 जून तक चलेगी। इस संबंध में आयोग ने सूचना जारी कर दी है। बता दें कि सीजीपीएससी की होने वाली परीक्षा में इस बार 242 पदों पर भर्ती होगी। मुख्य परीक्षा के लिए इस बार 3597 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

 



आपको बता दें कि डेट में बदलाव का कारण यह था कि मध्य प्रदेश सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 और वन सेवा परीक्षा 2024 एक तारीख को आयोजित हो रही है। इसे लेकर कई अभ्यर्थियों ने सीजीपीएससी को आवेदन दिया था कि मेंस की तारीख में बदलाव किया जाये। इस संबंध में पीएससी ने सूचना जारी किया है। उसमें बताया गया है कि पूर्व में निर्धारित तारीख के अनुसार ही मुख्य परीक्षा होगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

गौरतलब है कि इस परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा में 242 पदों पर भर्ती होगी। मुख्य परीक्षा के लिए 3 हजार 597 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थी 24 जून से मेंस परीक्षा की परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 24 जून से शुरू होकर 27 जून तक होगी। परीक्षा में कुल सात पेपर होंगे।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

24 जून को सुबह 9 से 12 बजे तक भाषा की परीक्षा होगी। दोपहर दो से पांच बजे तक निबंध का पेपर होगा। 25 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-1 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा होगी। 26 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-3 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-4 की परीक्षा होगी। 27 जून को पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन-5 की परीक्षा होगी।

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!