छत्तीसगढ़ : 10 दिन बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल, शिक्षामंत्री ने किया ऐलान…पढ़िए

रायपुर. छत्तीसगढ़ में जारी भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा कर दी है। अब छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे, अब वह 26 जून से खुलेंगे।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने चरम पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

उन्होंने कहा कि बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई थी। छुट्टी के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके पहले छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून तक घोषित किए गए थे।

error: Content is protected !!