Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में जोरदार उछाल, जानें आज क्या है ताजा भाव

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज 20 जून को बढ़त देखी जा रही है.ऐसे में सोने-चांदी की खरीद से पहले आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आज सोना-चांदी किस भाव पर मिल रहा है. हम आपको सोने के लेटेस्ट रेट के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे आपको पता लग जाएगा कि आज सोना-चांदी किस भाव पर मिल रहा है.



दिल्ली में आज सोने की कीमत
20 जून 2024 को राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत(Gold price in Delhi Today) लगभग 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 72,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

MCX पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर सोने का भाव (Gold Rate Today) बढ़ गया है. 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना आज 02.55 बजे के करीब 0.37% यानी 263 रुपये की वृद्धि के साथ 71995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. बीते दिन सोना 71732 पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

MCX पर चांदी की कीमत (Silver Rate Today)
इसके अलावा, आज मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत (Silver Rate Today) में तेज उछाल आया है. 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 1.37% यानी 1222 रुपये बढ़कर 90697 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.बीते दिन चांदी 89989 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी महंगा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव में तेजी आई है. अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने से इस साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ने के कारण सोने की कीमतें (Gold prices) गुरुवार को एक सप्ताह में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं.

0329 GMT तक हाजिर सोना (Spot Gold) 0.3% बढ़कर 2,333.62 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 12 जून के बाद के उच्चतम स्तर पर है. वहीं अमेरिकी सोना वायदा (U.S. Gold Futures) 2,347.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हाजिर चांदी (Spot Silver) की कीमतों में 1.3% की बढ़तरी हुई और यह 30.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

error: Content is protected !!