JanjgirChampa Big News : एक युवक ने मंदिर में फांसी लगाई तो दूसरे ने शादी के 10 दिन बाद घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दी… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में फांसी लगाकर 2 लोगों ने खुदकुशी कर ली. 2 थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटना हुई है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

 



अकलतरा थाना क्षेत्र के लटिया में घर के मंदिर में युवक सूरज यादव ने फांसी लगा ली. उसने घण्टी पर फंदा डालकर मौत को गला लगा लिया है. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. दूसरी घटना, मुलमुला थाना क्षेत्र के सिल्ली गांव में हुई, जहां युवक रविशंकर डिगसकर ने शादी के 10 दिन बाद घर के कमरे में फांसी लगा ली. उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने खुद को जिम्मेदार बताया है. दोनों मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!