JanjgirChampa News : बलौदा में 7 जुआरियों पर कार्रवाई, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और अकलतरा जनपद सदस्य भी मिले जुआ खेलते, पुलिस ने 62 हजार जब्त किया, लोगों में चर्चा, ‘पुलिस ने लाखों रुपये जब्त किया और जुआ के फड़ में एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था’

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और 62 हजार 550 रुपये, 4 मोबाइल, 5 बाइक को जब्त किया है. जुआरियों में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नन्दकिशोर हरबंश और अकलतरा जनपद के सदस्य गजालाल रत्नाकर भी शामिल है. लोगों में चर्चा है कि पुलिस ने लाखों रुपये जब्त किया है, लेकिन जब्ती 62 हजार बताया है, वहीं चर्चा यह भी है कि जुए के फड़ में एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था, जिसे मौके से भगा दिया गया. ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दरअसल, बलौदा के मीनाबाजार रोड पर कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी और 7 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा. पुलिस ने 62 हजार 550 रुपये, 4 मोबाइल और 5 बाइक को जब्त किया है. पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 ( 2 ) के तहत कार्रवाई की है. पुलिस की कार्रवाई को लेकर जिस तरह की चर्चा है, उस मामले में उच्च अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं, देखने वाली बात होगी ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!