Kisaan School : जल, जंगल और जमीन को बचाना हम सब का कर्तव्य : डॉ देवांगन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित हुई संगोष्ठी

जांजगीर-चाम्पा. जल, जंगल और जमीन को बचाना तथा उनके सुरक्षा के प्रति काम करना हम सब का कर्तब्य है। इसी में ही मानव समाज का कल्याण है।
उक्त बातें देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ सुरेश कुमार देवांगन ने ब्यक्त किया। कार्यक्रम में केंद्रीय श्रमिक संगठन के जिलाध्यक्ष चूड़ामणि राठौर ने कहा कि हरेक ब्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हम सब को मिलकर काम करने की जरूरत है।

 



वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने कहा कि इस साल मौसम में तेजी से उतार चढ़ाव की स्थिति को देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण है पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, जिसे रोकने और अधिक से अधिक पौध रोपण की जरूरत है। केंद्रीय रेशम बोर्ड तसर अनुसंधान वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय भवानी देवांगन, सिवनी गांव के सरपंच प्रतिनिधि चंद्र कुमार राठौर, उपसरपंच चंदा सरवन कश्यप, मनमोहन देवांगन, पर्यावरण विद कपिल श्रीवास, कमरीद के पूर्व सरपंच तिहारु राम यादव, जिला पंचायत प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमार राठौर,आदि ने अपना विचार ब्यक्त किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

इस अवसर पर कोरबा जिले के सुखरीकला गांव के सरपंच खेलन कुमार, बैंक मित्र सुमित्रा यादव, आरबीके साधना यादव, बिहान के नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन के सचिव पुष्पा यादव, सिवनी भदरा महिला समूह के अध्यक्ष लछ्मीन बरेठ, सुशीला कारके, रामाधीन राठौर, भागवत देवांगन, तिहार सिंह,नेतराम यादव, मितानिन रामबाई यादव, सकून यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव व प्रगतिशील किसान प्रमुख रूप से शामिल थे।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!