PM Modi Third Term : नमो की हैट्रिक, मोदी समेत 72 मंत्रियों ने ली शपथ, 7 देशों के लीडर्स हुए शामिल… डिटेल में पढ़िए…

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी ने रविवार 9 जून की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ले ली है। देश की सियासत में ये एक ऐतिहासिक दिन था। जो इतिहास में दर्ज हो गया।



नरेंद्र दामोदार दास मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधान सेवक के रूप में शपथ ली। जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन चुके हैं। मोदी ने ईश्वर के नाम की शपथ ली। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने एक-एक कर शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ। राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी शामिल थे।

इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से 7 मंत्री बनाए गए हैं। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था। इसका इनाम मध्य प्रदेश को मिला। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मध्यप्रदेश से तीन सांसदों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इनमें शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक शामिल हैं। वहीं बैतूल से सांसद दुर्गादास उईके ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। वे पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं। और धार से सांसद सावित्री ठाकुर ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। इनके अलावा एमपी के राज्यसभा सांसद एल मुरुगन ने भी राज्य मंत्री की शपथ ली। वहीं छत्तीसगढ़ से बिलासपुर के सांसद तोखन साहू ने भी राज्यमंत्री की शपथ ली है।

इसे भी पढ़े -  Gold Price Today: हथियारों की होड़ में सोना बेच रहा भारत का ये दोस्त! 24 कैरेट गोल्ड की वहां इतनी कीमत

NDA सरकार में मोदी समेत 72 मंत्री बनाए गए हैं। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं। मंत्रियों में 27 OBC हैं। 10 SC, 5 ST और 5 अल्पसंख्यक हैं। गुजरात के सीएम से लेकर देश के प्रधान सेवक तक के सफर में नरेंद्र मोदी ने 24 सालों में 7 बार शपथ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन में एक नया अध्याय जुड़ गया जिसे इतिहास याद रखेगा। अब देश के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने की बारी है।

इसे भी पढ़े -  Skoda Kushaq Vs Hyundai Creta: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन-सी एसयूवी है बेहतर?

error: Content is protected !!