Pune Car Accident: नाबालिग को बचाने के चक्‍कर में बाप-दादा के बाद मां को भी पुलिस ने पकड़ा, कर दिया ये बड़ा कांड

पुणे. पुणे पोर्श कार हादसे (pune porsche case accident) में नया मोड़ सामने आया है। पुणे पुलिस ने पोर्श कार दुर्घटना मामले में किशोर की मां को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इस बात की पुष्टि हो गई है कि किशोर के ब्लड सैंपल उसकी मां के सैंपल से बदल दिए गए थे।



शहर के पुलिस प्रमुख ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि दुर्घटना की जांच से पता चला है कि किशोर के रक्त के नमूनों को उसकी मां के रक्त के नमूनों से बदल दिया गया था।

पुलिस ने अदालत को दी थी जानकारी
जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने दो दिन पहले एक स्थानीय अदालत को बताया था कि किशोर के रक्त के नमूनों का एक महिला के रक्त के साथ आदान-प्रदान किया गया था।

इसे भी पढ़े -  TATA Sierra, Duster या Seltos; कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित, पढ़ें पूरी डिटेल्स

बता दें कि 19 मई की सुबह पुणे के कल्याणी नगर में ये घटना घटी थी। पोर्श कार ने तब बाइक सवार दो आईटी इंजीनियरों को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद इस हादसे में दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कार चलाने वाला 17 साल का नाबालिग कथित तौर पर नशे में धुत था।

मां सहित 11 लोग गिरफ्तार
इस मामले में नाबालिग की मां सहित अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस हादसे में आरोपी के दादा और पिता को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कहा जा रहा है, उन्होंने ड्राइवर पर हादसे की जिम्मेदारी खुद पर लेने का दबाव बनाया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नकली खाद व कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 3 विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 17 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी, 48 उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया जा चुका है निरीक्षण...

वहीं रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण भाटिया ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के तबादले की मांग की। इसके लिए उन्होंने एमएचआरसी (महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग) को पत्र भी लिखा है। पुलिस आयुक्त पर अपराध और उनके भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का आरोप लगा है।

error: Content is protected !!