भुना-भिगोया या उबाला हुआ…जानें किस चने का सेवन आपकी सेहत के लिए है फायदेमंद?

चना को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। रोजाना चना खाने से शरीर को प्रोटीन, कार्ब्स, आयरन और फाइबर मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम चने का सेवन करना चाहिए। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि किस चने को खाने से हमे फायदा मिलता है…भुने हुए, भिगोये हुए या फिर उबाले हुए? अगर आप भी इसी कश्मकश में हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं किस चने का सेवन आपके लिए लाभकारी है?



 

 

 

 

पोषक तत्वों से भरपूर है चना:

चने का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है। चाहे वो आप किसी भी रूप में करें। भुने हुए, भिगोये हुए या फिर उबाले हुए… ये तीनों ही प्रकार के चने आपकी सेहत के लिए लाभकारी ही हैं। चलिए हम आपको बताए यहीं इनका सेवन करने से आपको क्या फायदे होंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद, लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन

 

 

 

भुने हुए चने-

भुने चने का स्वाद ज़्यादातर लोगों को पसंद आता है। लोग नाश्ते में इन्हें चाय के साथ खाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से दिल की सेहत भी सही रहती है।

 

 

 

भिगोए हुए चने-

भिगोए हुए चने में पोषक तत्वों का भंडार होता है। अंकुरित चने में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पायी जाती है। भीगे हुए चने मसल्स को मजबूत बनाते हैं। अगर आपको डाइजेशन की समस्या है तो इसे सीमित मात्रा में खाएं।

 

 

 

उबाले हुए चने-

उबाले हुए चने के सेवन से आपकी हड्डियों को मजबूत मिलती है और शरीर को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।

चना खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे:

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद, लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन

चने में आयरन पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करने में कारगर है।

 

 

 

अगर आपके आंखों की रौशनी कमजोर है तो चने का सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।

चना का सेवन कर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। चना शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को कम कर डायबिटीज को कंट्रोल करता है।

चने का सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

 

 

क्या है चने खाने का सही समय?

चने का सेवन आप सुबह और शाम के नाश्ते में कर सकते हैं। सुबह हमेशा हेवी ब्रेकफास्ट करना चाहिए। चना का सेवन करने से जल्दी भूख नहीं लगेगी इसलिए आप इसे सुबह खाएं। वहीं अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो शाम के नाश्ते में भी इसका सेवन कर सकते हैं। सुबह के समय आप भिगोये हुए चने खाएं इससे सेहत को भी फायदा मिलेगा। वहीं, शाम में आप भुने हुए चने का सेवन करें। रात को डिनर में आप उबाले हुए चने का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद, लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन

error: Content is protected !!