Sakti Thief Arrest : अलग-अलग जगह चोरी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी युवक के कब्जे 2 लाख 58 हजार 5 सौ रुपये का सामान जब्त

सक्ती. सक्ती में अलग-अलग जगह चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक देवा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी देवा यादव के खिलाफ IPC की धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी देवा यादव के कब्जे से चोरी किए रुपये से खरीदे गए सामान 1 बाइक, स्कूटी, फ्रिज, कूलर, टेंट का पर्दा, डिस्को लाइट और 2 मोबाइल कुल 2 लाख 58 हजार 5 सौ रुपये के सामान को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

दरअसल, सक्ती में लगातार अलग-अलग घरों और दुकानों के ताले टूट रहे थे. वहां से अज्ञात चोर द्वारा नगदी रकम और जेवरात की चोरी की जा रही थी.

सायबर सेल और मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के वार्ड नं 5 निवासी देवा यादव के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस पर पुलिस ने आरोपी युवक देवा यादव को गिरफ्तार करके चोरी के रुपये से खरीदे गए सामान को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!