150 सीसी सेगमेंट में Bajaj Pulsar N160 को बेहतरीन विकल्‍प बनाती हैं ये पांच चीजें, जानें डिटेल

नई दिल्‍ली। Bajaj Auto की ओर से भारतीय बाजार में कुछ समय पहले ही Pulsar N160 को अपडेट किया गया है। अपडेट के बाद बाइक के 2024 वर्जन में कुछ बेहतरीन फीचर्स को जोड़ा गया है। जिसके बाद बाइक अपने सेगमेंट में काफी आकर्षक विकल्‍प के तौर पर पेश की जा रही है। बाइक में किस तरह के फीचर्स को जोड़ा गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।



Turn By Turn Navigation
कंपनी ने अपडेट के बाद Pulsar N160 में टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्‍टम को भी जोड़ दिया है। इस फीचर के आने के बाद बाइक चलाते समय राइडर को काफी आसानी होगी। इसके अलावा इसके डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर में ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, फोन और मैसेज अलर्ट जैसे फीचर्स को भी दिया जाता है।

इसे भी पढ़े -  जान लें FASTag के ये 5 जरूरी नियम, नहीं तो एक गलती और देने पड़ जाएंगे डबल पैसे

यूएसडी फॉर्क्‍स
कंपनी ने अपडेट में बाइक को यूएसडी फॉर्क्‍स को भी दे दिया है। इससे पहले इस बाइक में सामान्‍य फॉर्क्‍स को ही दिया जाता था। Pulsar N160 2024 में कंपनी की ओर से 33 एमएम शैंपेन गोल्‍ड रंग के यूएसडी फॉर्क्‍स दिए गए हैं। जिससे इसका लुक पहले से ज्‍यादा प्रीमियम लगता है। साथ ही बाइक की हैंडलिंग पहले से ज्‍यादा बेहतर हो गई है।

इसे भी पढ़े -  जान लें FASTag के ये 5 जरूरी नियम, नहीं तो एक गलती और देने पड़ जाएंगे डबल पैसे

राइडिंग मोड्स
बाइक में बजाज ने तीन राइडिंग मोड्स को भी ऑफर किया है। अब इसमें ड्यूल चैनल एबीएस के साथ Rain, Road और Off Road जैसे राइडिंग मोड्स को दिया गया है। जिसके बाद बाइक को किसी भी तरह की स्थिति में काफी आसानी और बेहतर कंट्रोल के साथ चलाया जा सकेगा।

दमदार इंजन
बजाज एन160 में कंपनी की ओर से 164.82 सीसी का ऑयल कूल्‍ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 16 पीएस की पावर और 14.65 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 14 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  जान लें FASTag के ये 5 जरूरी नियम, नहीं तो एक गलती और देने पड़ जाएंगे डबल पैसे

कीमत है आकर्षक
बजाज की ओर से पल्‍सर एन160 की एक्‍स शोरूम कीमत 139693 रुपये रखी गई है। इसके साथ ही बाइक को ग्‍लॉसी रेसिंग रेड जैसे नए रंग के विकल्‍प के साथ भी खरीदा जा सकता है।

error: Content is protected !!