ये क्या? कैदी के सामने ‘बहक’ गई महिला अधिकारी, गंदा काम करते पकड़ी गई; दर्ज हुआ केस

जेल में बंद कैदियों को संभालने और उनकी देखभाल के लिए जेल अधिकारी होते हैं। लंदन में ऐसी ही एक महिला जेल अधिकारी पर आरोप है कि उसने एक कैदी के साथ जेल में ही शारीरिक संबंध बना लिए।

 



 

 

महिला अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त कैदी के साथ महिला अफसर संबंध बना रही थी, वह ड्रेस में थी। इससे जुड़ा एक वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो मामले की जांच शुरू हुई ।

 

 

30 साल की महिला जेल अधिकारी का नाम लीना डी सूसा अब्रेउ है। उस पर आरोप है कि वह दक्षिण-पश्चिम लंदन स्थित एचएमपी वांड्सवर्थ जेल में एक कैदी के साथ यौन संबंध बनाती थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तब शुरू हुई, जब एचएमपी वैंड्सवॉथ के अंदर रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो के बारे में उन्हें जानकारी मिली। इसके बाद उसे ऑफिस में आपत्तिजनक हरकत करने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

जेल परिसर में ही बना लिया वीडियो

पुलिस ने स्पष्ट किया कि उनके पास पहुंचा वीडियो जेल के परिसर का ही है, जेल अधिकारी अपनी वर्दी में थी और वह एक कैदी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। गिरफ्तारी के बाद महिला अधिकारी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां उस पर मुकदमा चलाया जाएगा। पुलिस ने कहा कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

 

 

 

 

पुलिस ने कहा कि जब तक जांच चल रही है, इस पर कुछ भी कह पाना मुश्किल है। हालांकि महिला जेल अधिकारी की हरकत को देखकर हर कोई सन्न रह गया। पुलिस का कहना है कि जो वीडियो हम तक पहुंचा है, संभवतः उसे किसी अन्य कैदी ने रिकॉर्ड किया है। इसकी जांच चल रही है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

 

 

जिस जेल में महिला अधिकारी पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप है, वह एक ऐतिहासिक जेल है। इस जेल का निर्माण 1851 में विक्टोरियन युग में हुआ था। यह जेल कई बार विवादों में रह चुकी है। कभी यहां हिंसा की खबर सामने आती है तो कभी यहां कर्मचारियों की कमी पर बवाल होता है। बताया जा रहा है कि यह जेल में अपनी क्षमता से अधिक कैदी भरी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!