JanjgirChampa Arrest : ढाबा के पास खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में अन्य आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने निजी ढाबा के पास खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन को जब्त किया है. पूर्व में अन्य 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



पुलिस के मुताबिक, सारागांव के निजी ढाबा के पास खड़े 3 वाहनों के चालको द्वारा रिपोर्ट लिखाई गई थी कि वाहन खड़ा करने के बाद सोने के बाद वाहनों से डीजल की चोरी हो गई है. मामले में पुलिस ने अपराध कायम कर जांच में जुट गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : धान खरीदी शुरू होने से ठीक पहले प्रदेश की व्यवस्था चरमराई, भाजपा सरकार की अकर्मण्यता से अन्नदाता बेहाल : डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री ने जारी किया बयान...

इसके बाद बलौदा क्षेत्र के बुडगहन गांव से 3 आरोपी संतोष कुर्रे, विनोद बनर्जी, सद्दाम हुसैन, कोरबा जिले के कुलदीप सांडे के घरों से चोरी के डीजल 6 सौ लीटर को बरामद किया गया था और पूछताछ की गई. इसके बाद खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की बात सामने आई.

फिर पुलिस ने 4 आरोपी संतोष कुर्रे, विनोद बनर्जी, सद्दाम हुसैन, कुलदीप सांडे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, वहीं घटना दिन से फरार आरोपी अमित कुमार भारद्वाज को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : दिनदहाड़े लूट के मामले में SP ने गठित की टीम, ASP के नेतृत्व में बनी टीम, 2 DSP, 5 TI और 1 ASI टीम में शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!