JanjgirChampa Big News : रिश्ते को कलंकित वाली घटना, कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया, आरोपी पिता गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है. कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी भागने की फिराक में था और रेलवे स्टेशन पहुंच गया था, जहां पुलिस ने आरोपी पिता को दबोच लिया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest Jail : डेढ़ साल के बेटे की ईंट मारकर हत्या करने वाले सनकी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, पामगढ़ क्षेत्र में हुई संगीन वारदात...

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की की मां, काम करने बाहर गई थी और लड़की अपने 2 भाई के साथ घर पर थी. इस दौरान पिता ने 2 बेटों को बिस्किट लेने दुकान भेज दिया था, फिर उसने अपनी नाबालिग के साथ अपनी हवस मिटाई. रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 ( 3 ) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत जुर्म दर्ज किया. इसके बाद आरोपी कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Action : हथनेवरा चौक पर रेत का अवैध परिवहन करते 6 हाइवा जब्त, चाम्पा SDM पवन कोसमा के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई...

error: Content is protected !!