Akaltara Big News : सचिन पान मसाला के एक बैच का सैम्पल फेल, खाद्य प्रशासन ने भेजा था सैम्पल… अभिहित अधिकारी ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा की पान मसाला दुकान से सचिन पान मसाला के एक बैच का सैम्पल लिया था, जो फेल हो गया है. इसके बाद सचिन पान मसाला के बैच नम्बर एच-25 की खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही, पान मसाला के अन्य बैच की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं.

 



खाद्य प्रशासन के अभिहित अधिकारी मोहित बेहरा ने बताया कि शिकायत के बाद पान मसाला के बैच नम्बर H-25 को जांच के लिए रायपुर की प्रयोगशाला के लिए भेजा गया था, जहां फेल हो गई. पान मसाला के इस बैच में मैग्नीशियम कार्बोनेट की मिलावट अत्यधिक मिली है. इसके बाद H-25 बैच के पान मसाला की खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी गई है. उन्होंने बताया कि सचिन पान मसाला के अन्य बैच की भी जांच की जा रही है. सचिन पान मसाला, कर्नाटक में बनता है और जिले के अकलतरा से सैम्पल लेकर भेजने पर H-25 बैच फेल हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : अकलतरा पुलिस ने ISI से जुड़े युवक को गिरफ्तार किया, पाकिस्तान और सऊदी अरब से जुड़े तार...
error: Content is protected !!