Lauki Kheer Recipe : वजन कम करने के साथ, डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करेगी लौकी की खीर, जानिए इसे बनाने की रेसिपी

गर्मियों के मौसम में आपके घर में भी खूब लौकी बनती होगी. ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. वहीं कुछ लोग इसकी सब्जी खाते हुए नाक मुंह सिकोड़ते हैं. लेकिन क्या आपने कभी लौकी की खीर खाई है. अगर नहीं तो आपको एक बार इसे जरूर ट्राई करना चाहिए. ये टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. अगर आप इसे शक्कर के बिना बनाएंगे. आपने अगर कभी लौकी के खीर की रेसिपी ट्राई नहीं की है तो ये रेसिपी आपके काम आएगी. चलिए जानते हैं लौकी के खीरे की रेसिपी?

 



लौकी की खीर बनाने के लिए सामग्री

लौकी कद्दूकस – 1 कप
दूध – 2 कप
ईलायची पाउडर – आधा चम्मच
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
2 चम्मच देसी घी
खजूर आधा कप
लौकी की खीर बनाने की विधि

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें और उसको छील लें. फिर उसे कद्दूकस कर एक बाउल में रख दें. अब एक कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी डालकर उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और उसे अच्छी तरह से पकने के लिए ढककर रख दें.

जब तक लौकी पक रही है तब तक आप दूध को गर्म होने के लिए रख दें. दूध को एक गहरे बर्तन में डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें जब दूध में उबाल आ जाए तब गैस बंद कर दें.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

अब लौकी को एक बार खोल कर चला लें. अगर लौकी का पानी खत्म हो गया है और वो सॉफ्ट हो गई है तो उसमें गर्म किया दूध डालें (1 कप दूध निकाल लें)। अब लौकी और दूध को और धीमी आंच पर पकने दें.

इसके बाद 1 कप बचा हुआ दूध लें और उसमे एक कप खजूर मिलाएं और इन्हें ग्राइंडर जार में डालकर ग्राइंड कर दें. अब इस पेस्ट और इलायची पाउडर को खीर में अच्छी तरह से मिलाएं. खीर को आपको तब तक पकाना है जब तक यह गाढ़ा न हो जाए. आखिर में ड्राई फ्रूट्स को काटकर गार्निशिंग कर दें.

लौकी की खीर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही आपके डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!