Mahindra की दमदार SUV Scorpio N अब हुई और बेहतर, कंपनी ने पेश किए नए फीचर्स, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्‍ली। भारत में सबसे ज्‍यादा एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री करने वाली कंपनी Mahindra की ओर से Scorpio N में कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। कंपनी की ओर से किस वेरिएंट में किस तरह के फीचर्स को जोड़ा गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

 



ये फीचर हुए ऑफर
Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में दमदार एसयूवी के तौर पर Scorpio N को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में कई नए फीचर्स को जोड़ दिया है। इसमें नए फीचर्स के तौर पर ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, वेंटिलेटिड सीट, वायरलेस चार्जर के साथ एक्टिव कूलिंग, हाई ग्‍लॉस सेंटर कंसोल को दिया जा रहा है। इसके साथ ही एसयूवी में मिडनाइट ब्‍लैक रंग को भी ऑफर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

किन वेरिएंट्स में मिलेंगे फीचर
कंपनी की ओर से इन सभी फीचर्स को कुछ खास वेरिएंट्स में ही ऑफर किया जा रहा है। जिनमें Z8, Z8 S, Z8 L शामिल हैं। Z8 S और Z8 वेरिएंट में सिर्फ Wireless Charger Z8 और High Gloss Centre Console को दिया गया है। वहीं Z8 L में Ventilated Seats, Auto Dimming IRVM and Wireless Charger (with Active Cooling) को दिया गया है। तो पूरी Z8 रेंज में Midnight Black को ऑफर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

कितनी है कीमत
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक Z8 S की एक्‍स शोरूम कीमत 17.09 लाख रुपये रखी गई है। इसके बाद Z8 वेरिएंट को दिया गया है, जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 18.74 लाख रुपये रखी गई है। Z8 के बाद कंपनी ने टॉप वेरिएंट के तौर पर Z8L को पेश किया है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 20.37 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!