मारुति की सबसे सस्ती कार पर आया ₹75000 से ज्यादा का डिस्काउंट, कीमत सिर्फ ₹3.99 लाख; 33 km का मिलता है माइलेज

आप अगले कुछ दिनों में बजट सेगमेंट की नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, भारत में सबसे अधिक कार की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी अपनी सबसे सस्ती कार ऑल्टो K10 पर जुलाई महीने के दौरान बंपर डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि इस महीने मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 75100 रुपये का फायदा हो सकता है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, ऐक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल है। ग्राहक डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 देश की एकमात्र कार है जिसने भारत में 50 लाख यूनिट से ज्यादा कार की बिक्री की है। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 की बिक्री, फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
यहां मिल रहा अधिकतम 75100 का डिस्काउंट
बता दें कि जून महीने के दौरान मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 के मैनुअल ट्रांसमिशन पर 70,100 रुपये की छूट मिल रही है। इसमें 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 12,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस और 8,100 का कॉर्पोरेट छूट शामिल है। जबकि ऑल्टो K10 के ऑटोमेटिक वेरिएंट (AGS) पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 12,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस और 8,100 के कॉर्पोरेट छूट को मिलाकर कुल 75,100 का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि ऑल्टो K10 के सीएनजी वेरिएंट पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 12,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस और 8,100 के कॉर्पोरेट छूट सहित 65,100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 67bhp की अधिकतम पावर और 89Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं, ग्राहकों को कार में CNG का ऑप्शन भी मिलता है जो 57bhp की अधिकतम पावर और 82Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम। बता दें कि कार मैनुअल वेरिएंट पर 24.39, ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 24.90 जबकि सीएनजी पर 33.85 kmpl से ज्यादा माइलेज देने का दावा करती है। ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 अभी 4 वेरिएंट में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

कुछ ऐसा है ऑल्टो K10 का पावरट्रेन
इतनी है कार की कीमत
दूसरी ओर अगर कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और पावर एडजेस्टेबल ओआरवीएम दिया गया है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में डुअल एयरबैग, एबीएस टेक्नोलॉजी के साथ रियर पार्किंग सेंसर भी मौजूद है। बता दें कि मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 का मुकाबला मार्केट में रेनॉल्ट क्विड और खुद की मारुति एस-प्रेसो से भी होता है। मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 5.96 लाख रुपये तक जाती है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!