Road Accident: अज्ञात वाहन ने सोते हुए तीन युवकों को कुचला, दो की मौत; एक घायल

नोएडा. बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने गौर सिटी मॉल के सामने फुटपाथ पर क्रेड खड़ी करके सो रहे तीन युवकों को कुचल दिया। जिनमें से दो युवकों की मौंके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 



पुलिस सीसीटीवी की खंगाल रही फुटेज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे नजदीकी यथार्थ अस्पताल भर्ती कराया जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपित वाहन चालक को तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

एक अज्ञात ट्रक ने तीनों को कुचला-पुलिसपुलिस (Noida Police) के मुताबिक किसान चौक (चार मूर्ति गोलचक्कर ) के सर्विस रोड पर औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाली क्रेन खड़ी थी। उसके चालक व परिचालक क्रेन को खड़ी करके सर्विस रोड के समीप ही बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे चारपाई पर सो रहे थे।

गौर सौंदर्यम सोसायटी की तरफ से एक अज्ञात ट्रक आया और उसने तीनों युवकों को कुचल दिया। हादसें में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान पूरन व विनोद के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

जल्द ही आरोपित की होगी गिरफ्तारी-पुलिस का बयान
जबकि श्याम गंभीर रूप से घायल है। श्याम मूलरूप से गांव नगला मोहन थाना विधुना जिला ओरेया का रहने वाला है। जबकि मृतक पूरन व विनोद ग्राम नानाखेड़ा, जिला बदायूं के रूप में हुई है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित ट्रक चालक की तलाश कर रही है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रक का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित पुलिस गिरफ्त में होगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!