इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 5 फूड्स, जो मानसून में होने वाली इन्फेक्शन से करते हैं आपकी रक्षा

नई दिल्ली. बारिश का आना हमें गर्मी से राहत पाने में मदद जरुर करता है, लेकिन ये अपने साथ इन्फेक्शन को भी लेकर आता है। गर्मी के बाद होने वाली बारिश उमस पैदा करती है,जिसमें बारिश के होने तक तो ठंडा महसूस होटी है,लेकिन बारिश के रुकने और फिर से तेज़ धूप होने पर काफी उमस भरा वातावरण हो जाता है। लेकिन फिर से होने वाली बारिश मौसम में फिर से नमी पैदा करती है। ऐसे मेंमानसून में होने वाली यह प्रक्रिया अनेक तरह के बैक्टीरिया और वायरस को जन्म देती है, जिससे इन्फेक्शन को भी लेकर आता है। गर्मी के बाद होने वाली बारिश उमस पैदा करती है,जिसमें बारिश के होने तक तो ठंडा महसूस होटी है,लेकिन बारिश के इंफेक्शऩ का होना इस मौसम में आम समस्या बन जाती है।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

मॉनसून और इन्फेक्शन

बारिश के मौसम में होने वाली नमी आंतों में होने वाले बैक्टीरिया में वृद्धि करता है। जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है,और इससे प्रतिरक्षा प्रणाली कमज़ोर पड़ जाती है। जिसकी वजह से इन्फेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में पाचन क्रिया को मजबूत बनाए रखकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए यदि आप भीमानसून में इन्फेक्शन से बचे रहना चाहते हैं, तो यहां कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स के नाम हैं, जिनका सेवन आपको इन्फेक्शन से बचाए रखेगा, आइए जानें इनके बारे में।

फलों का सेवन

संतरे सहित सभी विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करने से आप अपना इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रख सकते हैं। ये फल हिस्टेमाइन को भी कम करने में सक्षम हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

मछलियों का सेवन

मैकेरल, ट्यूना और सैल्मन में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है, और इन्फेक्शन से बचाता है।

अदरक

जिंजीरोल और शोगोल जैसे पोषक गुणों से भरपूर अदरक का सेवन इन्फेक्शन से बचाने में सहायक होता है। इसमें सूजन रोधी गुण पाया जाता है और ये पाचन शक्ति को बढ़ावा देता है।

लहसुन

एंटीबायोटिक और एंटी वायरस गुणों से युक्त लहसुन का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें भी सूजन रोधी गुण पाया जाता है।ये कोलेस्ट्रॉल को कम कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और पाचन शक्ति को बढ़ावा देता है। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, और बीमारियों का खतरा टलता है।

करेला
एंटीवायरल गुण से युक्त करेले का सेवन एक औषधी के रूप में फायदा पहुंचाता है। इससे इन्फेक्शन से बचे रहने और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!