CG ACB Raid : जिला शिक्षा अधिकारी के घर ACB का छापा, जांच के बाद किया गिरफ्तार, कई अफसरों ने घंटों तक खंगालें दस्तावेज

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने शनिवार को बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कई ठिकानों पर दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में टीम ने यह कार्रवाई की है। काफी देर तक दस्तावेजों की जांच के बाद ACB ने उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। हालांकि अभी जांच में क्या-क्या मिले हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित निवास में दबिश दी थी। इसके अलावा कई अन्य ठिकानों पर भी अधिकारी पहुंचे हुए हैं। 10 से 15 सदस्यीय टीम इस कार्रवाई में शामिल थे। काफी देर तक दस्तावेजों की जांच के बाद ACB ने उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। हालांकि अभी जांच में क्या-क्या मिले हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं कवर्धा स्थित उनके निवास पर भी कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!