CG BIG NEWS : PSC घोटाला मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, नेता, आईएएस के ठिकानों पर मारा छापा, राजधानी समेत इन जगहों पर दी दबिश

रायपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए सीजीपीएससी घोटाला मामले को लेकर सीबीआई ने आज राज्य के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। सीबीआई की टीम ने पुलिस अफसर और कई नेताओं के घर व ऑफिस में दबिश दी है। यह कार्रवाई राजधानी रायपुर के साथ भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर और कुरूद सहित अन्य स्थानों पर चल रही है।

 



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के-तड़के सीबीआई की टीम ने पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, आईएएस अमृत खलको के ठिकानों पर पहुंची है। टीम ने राज्य के कुल 16 स्थान पर दबिश दी है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इन स्थानो पर टीम ने दी दबिश

भिलाई स्थित तालपुरी कालोनी में ROSE 240 बंगला में सीबीआई की टीम पहुंची। कांकेर के डीआईजी कन्हैयालाल ध्रुव के मैत्री नगर 39 /02 बंगले पर भी सीबीआई की कार्यवाही की सूचना है। भिलाई में ही सेक्टर 2 में सड़क 13 एल कौशिक के बंगले पर भी सीबीआई की कार्यवाही चल रही है। इसके आलावा बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के निवास पर CBI का छापा मारा है। 8 सदस्यीय सीबीआई की टीम उनके निवास पर पहुंची है। जांच टीम यदुनंदन नगर और तिफरा स्थित पुराने और नए निवास में दबिश दी है। सूत्रों की माने तो या कार्यवाही PSC फर्जीवाड़ा में दर्ज FIR के जांच के तहत की गई है। बता दे कि इस मामले में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बेटे का भी नाम था।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!