CG Big Road Accident : एक बार फिर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक बच्ची की मौत, 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल…पढ़िए

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक 10 साल की बच्ची की दबने से मौत हो गई हैं। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

पिकअप में सवार थे 20 से ज्यादा लोग
बता दें कि, पिकअप वाहन में 20 से अधिक लोग सवार थे और जो भोरमदेव मंदिर के दर्शन करके सरोधा बांध घूमने जा रहे थे। भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव पास पिकअप पलट गई। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घयल हो गए हैं। घटना की सूचना पर भोरमदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग बेमेतरा जिले के ग्राम किरकी के रहने वाले हैं। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। भोरमदेव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!