CG News : तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने एक साथ 12 गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा सांसद का काफिला

भानुप्रतापपुरः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक अनियंत्रित कार का कहर देखने को मिला। कार ने एक के बाद एक 12 गाड़ियों को टक्कर मार दी और डिवाइडर पर चढ़ गई। इन गाड़ियों के पास खड़े 5 लोग चपेट में आ गए। इस दौरान सांसद भोजराज नाग का काफिला भी वहां मौजूद था। उनका काफिला चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। भानुप्रतापपुर पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लिया है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big Update : झाड़ी के बीच दफन मिली लापता महिला की लाश, प्रेमी ने महिला की हत्या की थी, आरोपी प्रेमी ने हत्या के खुलासे के बाद खा लिया जहर, पुलिस कर रही तफ्तीश... ये थी बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला भानुप्रतापपुर शहर के मुख्य चौक का है। यहां एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी 12 बाइकों को ठोकर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान कांकेर सांसद भोजराज नाग का काफिला भी गुजर रहा था। वे भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ की ओर जा रहे थे। एक कार रॉन्ग साइड से ओवर टेक करते आई ओर बाइक सहित राहगीरों को चपेट में ले लिया। हादसे में चपेट में आने से 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। भानुप्रतापपुर पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!