Champa Fraud Arrest : बुजुर्ग महिला को झांसा में लेकर सोने की माला और 20 हजार नगद ठगी, आरोपी युवक गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई, …इस तरह बड़ी बात कहकर लिया झांसे में… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में बुजुर्ग महिला को झांसा में लेकर सोने की माला और 20 हजार नगद ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल डेंसिल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपी को पकड़ा है. आरोपी ने सुसाइड की कोशिश पर 6 लाख शासन से दिलाने झांसा दिया था. पुलिस ने 3 लाख रुपये कीमत की सोने की माला बरामद कर लिया है, वहीं 20 हजार रुपये को आरोपी ने खर्च कर दिया और महिला के मोबाइल को फेंकने की जानकारी दी है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

दरअसल, सक्ती जिले के जैजैपुर क्षेत्र के अरसिया गांव की लक्ष्मीन बाई चंद्रा, अपने पति का चाम्पा के अस्पताल में इलाज कड़ाया रही है. यहां युवक राहुल डेंसिल, बुजुर्ग महिला से मिला और उससे प्रणाम करके उससे पूरी जानकारी ली और विश्वास जीतकर उसे सुसाइड की कोशिश करने के मामले में शासन से 6 लाख दिलाने का झांसा दिया.

फिर बुजुर्ग महिला को बैंक ले गया, वहां फार्म भरने के बाद वजन कराने के नाम पर बुजुर्ग महिला से सोने की माला उतरवा लिया और 20 हजार नगद, मोबाइल लेकर बैंक अधिकारी से मिलकर आने की बात कहकर भाग गया. जब काफी देर बाद युवक नहीं आया तो बुजुर्ग महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. फिर CCTV की मदद से आरोपी राहुल डेंसिल को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!