Gangrape in CG: एक और गैंगरेप, सिलाई मशीन लेने जा रही युवती की पांच दरिंदों ने लूट ली आबरू

केशकाल: कड़े कानून होने के बाद भी देश में रेप जैसी घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। रोजाना अलग-अलग राज्यों से बेटियों को हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के केशकाल से सामने आया है, जहां पांच आरोपियों ने युवती को हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ 20 दिन बाद केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

 

 

 

जानकारी के अनुसार, मामला 9 अगस्त का है, जब शाम के समय युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से निकली ​थी। लेकिन बीच रास्ते में ही 5 दरिंदों ने उसे घेर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। बताया गया कि बदनामी के डर से पीड़िता व उसके परिजनों ने थाने में किसी प्रकार का रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाया था। लेकिन 29 अगस्त को पीड़िता व उसके परिजन केशकाल थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन किया और आरोपियों को खोज निकाला। फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

error: Content is protected !!